बेरीनाग की रामलीला में लक्ष्मण को लगी शक्ति ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। बेरीनाग की रामलीला में लक्ष्मण को लगी शक्ति ।
श्रीनागदेव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में नवें दिन राम की सेना का समुद्र की ओर प्रस्थान, विभीषण का लंका त्याग करना, अंगद रावण संवाद, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण को शक्ति लगना तक रामलीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लांक अध्यक्ष मनमोहन महेता, भाजपा नेता दर्पण कुमार रहे। राम की भूमिका कल्पना , लक्ष्मण शिवांगी खनका सीता नेहा बाफिला, हनुमान राजेंद्र महरा,बाली अंशुल डांगी, सुग्रीव मनोज धानिक, रावण नानी बिष्ट, मेघनाथ जसवंत सिंह धानिक,विभीषण गोविंद बिष्ट ने भूमिका निभाई।इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, उपाध्यक्ष जीवन धानिक, कमलेश पंत, सचिव देवेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष ललित बाफिला, किशन पंत, जीवन शाह,दीप बिष्ट,पंकज पंत, गौरव उप्रेती, अमित पाठक,, राजेश रावत, टी डी उपाध्याय,राहुल पांडेय,दीपक गोयल, जीवन रावत अंशुल डांगी,प्रमोद उप्रेती, रवि कुमार, नीरज खनका, कार्तिक बाफिला, आशु वर्मा, पंकज धानिक, मनोज धानिक कुंदन धानिक, निखिल धानिक, प्रिंस डांगी, कमल धानिक, सूजल धानिक, राहुल पांडे, कृष्णा पांडे कल्पना मेहता, नेहा बाफिला, शिवानी खनका, रश्मि कन्याल, पलक शाह, ऋषभ राठौर आदि मौजूद थे। वक्ता मैनेजर गंगा सिंह सामंत, हारमोनियम मास्टर पंकज पंत, हरीश जोशी ने तबले पर संगत दी।

