शासन की ओर से पत्र जारी, बृहस्पतिवार को होगा ईद का अवकाश।

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले जहां राज्य में 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था, वहीं अब संशोधित आदेश के अनुसार 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन स्तर पर जारी संशोधित आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में 28 मई को अवकाश रहेगा। बताया जा रहा है कि चांद दिखने की संभावित तारीख को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।इससे पहले वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न विभागों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी बकरीद की छुट्टी 27 से बदलकर 28 मई किए जाने की सूचना सामने आयी है।

 

 

Share This News