berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग का मनगढ गाँव खतरे की जद में,छह मकान पूर्ण रूप से मलवे मे दबे।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग विकास खण्ड के मनगढ मे कल से लगातार हो रही बारिश के चलते पीपली मे खडिया खनन से बनी झील के टूटने से आये सैलाब के कारण उसकी तलहटी मे स्थित ग्राम मनगढ के छह मकान पूर्ण रूप से मलवे मे तब्दील हो गये तथा आठ मकान खतरे की जद मे आ गये है।

इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रसाशन जिलाअधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी एवं पुलिस अधिक्षक रेखा यादव पिथौरागढ मौके पर पहुचकर स्थिति का मुआयना कर प्रभावितो को राहत के तौर पर जीआईसी चामाचौड मे रहने की व्यवस्था की गयी।उनके जानवरो की भी रहने की व्यवस्था की गयी।तथा तत्कालीन राहत के तौर पर प्रभावित प्रत्येक परिवार को एक लाख तीस हजार का चैक प्रदान किया गया,तथा साथ ही खतरे की जद मे आये परिवारो को जाच के बाद अनके पुर्न विस्थापन किया जायेगा,और उन्हे हर संभव सहायता दी जायेगी।

मनगढ के ग्रामीणो व महिलाओ ने विनोद गिरी गोस्वामी के साथ हुई बार्ता में नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपा,ग्रामीणो का कहना था कि प्रशासन के खडिया खान मे हुई लापरवाही के चलते ही हमारे मकान जमीदोस हुए है उन्होने कहा खनन कार्य कर रहे लोगो ने सुरक्षा के इन्तजाम नही किये और आज उसके चलते ही हमारे घरबार बर्बाद हो गये है। गनीमत यह रही कि घटना उजाले मे होने के कारण लोगो को पता चल गया और ग्रामीणो की जान बच गयी।ग्रामीणो ने इस घटना के लिये जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कार्रवाही कर खान को बंद करने की मांग की।जिलाअधिकारी ने उपजिलाधिकारी बेरीनाग व खनन अधिकारी पिथौरागढ व भूगर्भ विभाग के अधिकारियो को खनन क्षेत्र की जाँच कर आवश्यक कार्रवाही करने के निर्देश दिये।


इस मौके पर हीरा देवी सीता देवी,परूली देवी,पुष्पा देवी,घना देवी,चन्द्रा देवी,गंगा देवी,पूनम चनौला, जानकी देवी,कैशल्या देवी,पार्वती ,हेमा देवी,कमला देवी,मुन्नी देवी,आनन्दी देवी,सरस्वती देवी, आदि कई महिलाये मौजूद रही।


————————————————
ये ग्रामीण रहे सामिल:-
गणेश सिह,कविन्द्र सिह,शंकर सिह,राजेन्द्र सिह,पूरन सिह,भगवान सिह,पुष्कर सिह,विशन सिह,कल्याण सिह,बहादुर सिह,कुवर सिह,जवाहर सिह भगवती प्रसाद मोहन सिह,चन्द्र सिह आदि मौजूद रहे।

मकान टूटे:-
कल्याण सिह,मोहन चन्द्र,भगवती प्रसाद,हेम चन्द्र,मथुरा दत्त।

खतरे की जद मे:-
विशन सिह,बहादुर सिह,मोहन सिह,राम सिह के मकान खतरे की जद मे है।
————–


मौके पर जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधिक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी यसवीर सिह,थानाध्यक्ष महेश जोशी,लोनिवि ईई आर पी नैथानी, केपी गंगवार,पीटकुल के जेई मोहित तिवारी, आदि कई लोग मौजूद रहे।
————–

पूर्व विधायक मीना गंगोला,ब्लाक प्रमुख विनिता बाफिला,नन्दन बाफिला,कुशाल सिह भण्डारी, दीपक नेवलिया,दिवाकर रावल, दीपक उप्रेती,आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News