बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग के संबंध में उपजिलाधिकारी को ग्राम पंचायत सेलीपाख ,बोराआगर, बटगल के क्षेत्र वासियों के ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे कहा गया है कि बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग विगत तीन वर्षों से लगातार दैवी आपदा के कारण क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त होते जा रहा है। जिसमें 7-8 कलमट जिसमें से अधिकतर ध्वस्त हो चुके हैं और कुछ ध्वस्त की कगार में पहुच चुके हैं। गाड़ियां नालों गधेरों पर से चलायी जा रही हैं। भू-स्खलन के कारण 6-7 स्थानों पर सड़क सहित दीवारें क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त हो चुकी हैं। सड़क पर सैकड़ों बड़े -बड़े गढ्ढे हो चुके हैं। गर्भवती महिलाओं बीमार लोगों को सड़क मार्ग से ले जाना खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग के अन्तर्गत तीन ग्राम पंचायतें आती हैं। जिसमें लगभग तीन हजार लोग निवास करते हैं। क्षेत्र के समस्त निर्माण कार्य प्रभावित हो चुके हैं। विगत तीन वर्षों से लगातार क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिकार्यकर्ताओं के द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखित , मौखिक, दूरसंचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी मोटर मार्ग जस का तस बना हुआ है। तीन महीने बाद फिर बरसात का मौसम आने वाला है।
समय रहते बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग क का पुृन: निर्माण (मरम्मत) का कार्य अतिशीघ्र सुचारू रूप से संचालित नहीं होता है तो अवश्य कोई अनहोनी हो सकती है।
बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग से प्रभावित तीन ग्राम पंचायतों के लोगों की गंभीर समस्या को मध्यनजर रखते हुए मोटर मार्ग के पुनः निर्माण कार्य को अतिशीघ्र संचालित करने हेतु संबंधित उच्चाधिकारियों के माध्यम से अवगत करवाकर मोटर मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित करवाने हेतु उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा ज्ञापन प्रेषित के 20 दिन के अन्तर्गत बटगल से सेलीपाख मोटर मार्ग पर अगर कोई उचित कार्यवाही नहीं होती है तो तीन ग्राम पंचायतों के लोग एवं जनप्रतिनिधि तहसील परिसर बेरीनाग में आन्दोलन करने को बाध्य हो जायेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित उच्चाधिकारियों की होगी।
ज्ञापन देने वालो मे किरन देवी जिला पंचायत सदस्य पीपली, -पूजा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलीपाख, गणेश सिंह ग्राम प्रधान सेलीपाख,बोराआगर, बटगल सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह,भूपाल सिंह, नन्दन सिंह, नारायण सिंह,भगत राम,विनय कुमार, पूजा, रूपा देवी, महेंद्र सिंह, गणेश सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहित सिंह आदि मौजूद थे।

