berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग -सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा स्नाकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित करने पर स्थानीय राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग के छात्र -छात्राओं ने गहरी नाराजगी प्रकट की है ‌। छात्र छात्राओं ने आधे -अधूरे कोर्स में परीक्षा कराए जाने पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा तिथि में संशोधन करने की मांग की है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएन भट्ट के माध्यम से छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक पूर्व में की गयी। परीक्षा का परिणाम घोषित किये बिना ही।एम.एस.सी,एम.ए . की नयी परीक्षा तिथि कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है ।जब कि विद्यार्थीयों को किसी भी सेमेस्टर को पूरा कराये जाने हेतु छः माह का समय दिया जाता है। ताकि सेमेस्टर पूर्ण करने का समय मिल सके। लेकिन विश्व विद्यालय द्वारा दूसरे महीने में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।जो कि नियमों के विरुद्ध है। वर्तमान निर्वाचन के कारण कक्षाओं का संचालन भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।इस कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय द्वारा आधे अधूरे कोर्स में परीक्षा तिथि घोषित कर छात्र/छात्राओं को मुसीबत में डाल दिया है। छात्र छात्राओं ने सेमेस्टर समयावधि पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु जोशी,मंजूसा पन्त, रश्मि कार्की पीयूष पन्त, प्रिया, तनुजा,सुरेखा, अभिषेक कुमार ,सूरज नितवाल,ग़ालिब, अमित, आदि लोग मौजूद रहें।

Share This News