FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

बी.ए. में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सौंपा गया ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट, शहीद पवन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति  को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह मांग रखी गई कि बी.ए. प्रथम वर्ष में 25% सीटें बढ़ाई जाएं, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।

वर्तमान मे विद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष में 187 सीटें स्वीकृत हैं। जबकि 300 से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। इस कारण कई छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

छात्रो की  मुख्य मांगें बी.ए. की सीटें बढ़ाकर 350 के आसपास की जाएं। अतिरिक्त शिक्षकों और कक्षा व्यवस्थाओं की भी मांग की है।छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो विवि प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में  अमित वर्मा,गौरव बोरा, तनुज पांडे,करन कुमार, छात्र प्रतिनिधि व कार्यकर्ता सामिल रहे।

 

Share This News