berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग स्वास्थ केन्द्र मे नि: शुल्क मोतियाबिंद शिवर का किया विधायक फकीर राम टम्टा ने शुभारम्भ।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी डॉ 0 सिद्धार्थ पाटनी के प्रयासों से सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का शुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा,नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त,ब्लांक प्रमुख विनीता बाफिला, ने किया।

इस दौरान सुबह से ही समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ देखने को मिली । निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लोग बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले सहित सेराघाट , गंगोलीहाट, खिरमाण्डे, थल ,पांखू व स्थानीय लोगों सहित 672 लोगों की आंखो की जांच की । जिसमें से 150 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। विधायक फकीर राम टम्टा ने 2023 में जल्दी एक शिविर और लगाने को कहा । इस दौरान जीवन पन्त, हनुमान सिंह, सपना लोहिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This News