FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

मौहल्ला बंबाघेर क्षेत्र में बिक रही अवैध कच्ची शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग

रामनगर। मौहल्ला बंबाघेर क्षेत्र में बिक रही अवैध कच्ची शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी व क्षेत्र के लोगों ने कोतवाल अबुल कलाम को ज्ञापन सौंपते हुए इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बुधवार को सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसैन कश्यप के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कोतवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मोहल्ला बंबाघेर में कुछ लोगों द्वारा पिछले लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है इसके साथ ही मोहल्ले में स्मैक व गांजे की भी अवैध रूप से खुलेआम बिक्री की जा रही है तथा नशेड़ियो द्वारा राह चलती महिलाओं के साथ अभद्रता करने की कई घटनाएं घट चुकी है तथा इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री के चलते युवा पीढ़ी जहां एक ओर इसकी गिरफ्त में आ रही है तो वहीं नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए साथ ही इसमें शामिल लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए ज्ञापन देने वालों में उपस्थित रहे विक्की कश्यप राजीव अग्रवाल उर्फ मोनू बंटी अरोरा चंद्रसेन कश्यप माधवी सागर दिनेश कश्यप अनिल कश्यप सुनील कश्यप मदन पाल पंकज माहेश्वरी हर करन कश्यप राजू नेगी आदि मौजूद रहे।

Share This News