berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

सब्जियों में शुमार पहाड़ का ‘लिंगुड़ा’ सेहत के लिए वरदान, शुगर और हार्ट के मरीजों के लिए रामबाण। 

‎ गोविन्द चावला

‎​बेरीनाग पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों  बरसात के मौसम में पहाड़ों, जंगलों, नालों के किनारे और नमी वाले नम स्थानों में   प्राकृतिक रूप से उगने वाली ‘लिंगुड़ा’ की सब्जी सेहत के लिए बेहद लाभकारी और औषधीय गुणों से भरपूर है। बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में यह लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक बन जाती है। लिंगुड़ा को दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में गिना जाता है। ​वर्तमान में बेरीनाग समेत आसपास के क्षेत्रों में यह सब्जी की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है।

‎​सेहत का खजाना: क्यों खास है लिंगुड़ा?

‎​फैट और कोलेस्ट्रॉल मुक्त: लिंगुड़ा में फैट्स, वसा और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं पाया जाता, जिस वजह से यह हार्ट के मरीजों के लिए अत्यंत फायदेमंद है।

‎​मधुमेह (शुगर) और दिल की बीमारियों में राहत: डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार यह शुगर और हार्ट के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

‎​पोषक तत्वों से भरपूर: इसका वानस्पतिक (Botanical) नाम डिप्लाजियम एस्कुलेंटम है। यह एथाइरिएसी कुल का एक खाने योग्य फर्न (Fern) है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन C, बी-कॉम्प्लेक्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

‎​पाचन और आंखों के लिए लाभकारी: इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत देता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है तथा पेट व हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

‎​शोध और विशेषज्ञों की राय

‎​अफ़्रीकन जर्नल ऑफ फार्मेसी (2015) में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, लिंगुड़ा में पाए जाने वाले ‘फ्लेवोनोइड्स’ तथा ‘स्टेरॉल’ की वजह से इसमें कई बेहतरीन औषधीय गुण मौजूद हैं।

‎​कुमाऊं विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर जेएन पंत के अनुसार:

‎​”लिंगुड़ा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है। यह पहाड़ों के जंगलों में 1900 से 2900 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। यह त्वचा, मधुमेह, गठिया व हड्डी रोग के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पहाड़ों का एक ऐसा पौष्टिक खजाना है, जो अक्सर नजरों से छिपा रहता है, लेकिन इसे जानने वाले किसी औषधि से कम नहीं मानते। “लिंगुड़ा का स्वाद हल्का और कुरकुरा होता है। इसे केवल सब्जी ही नहीं, बल्कि अचार, सूप और अन्य सब्जियों में मिक्स करके भी बनाया जाता है। बढ़ती उम्र में जहाँ लोग अब प्राकृतिक और ऑर्गेनिक फूड की ओर लौट रहे हैं, ऐसे में लिंगुड़ा एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प साबित हो रहा है।

Share This News