FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन, 29 और 30 जुलाई को होंगे भव्य कार्यक्रम।

एनएचएल नेटवर्क📡

​देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर प्रदेशभर में “समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के दिव्य संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।

​अभियान के तहत 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, वहीं 30 जुलाई को जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत और विधि-विधान से पूजन सहित कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

​इन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री  खजान दास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  बलबीर गुनियाल, पूर्व विधायक व दर्जा राज्य मंत्री  देशराज कर्णवाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री  संजीव कुमार, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक काजल , प्रदेश मंत्री  सूरज प्रहरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री  दयाराम, प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी कसेरिया, प्रदेश आई.टी. सह संयोजक  पूनम टम्टा, देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष  अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष  पंकज बागड़ी,  मंजू डसीला सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

​गंगोलीहाट विधानसभा की पूर्व विधायक मीना गंगोला ने सभी प्रदेशवासियों से इस पावन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बताए समरसता, बंधुत्व और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें और इस अभियान को सफल बनाएं।”

Share This News