उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर रजत जयंती समारोह मनाया गया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी के निर्देशन और IQAC प्रभारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में IQAC एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर रजत जयंती समारोह मनाया गया ।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि आज के इस समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मल्लिका विर्दी एवं इतिहास विभाग प्रभारी दुर्गेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया । नेहा गोस्वामी एवं कु० अनिता ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया । तत्पश्चात खुशबू कोरंगा, खुशमिता आर्या एवं अनिता ने एकल नृत्य एवं नेहा गोस्वामी, अनिता, सपना गोस्वामी एवं रोशनी ने सामुहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी ।
राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० उदय भान एवं इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० प्रशांत जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष चन्दन सिंह, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह बोनाल एवं एम०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मनीषा जेष्ठा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन, गत 25 वर्षों की यात्रा, चुनौतियां और भविष्य की दिशा की चर्चा की । इस अवसर पर मल्लिका विर्दी ने युवाओं को प्रकृति से जुड़ने, उससे स्वरोजगार के अवसर का लाभ उठाने के साथ-साथ प्रकृति को सहेजने के लिए प्रेरित किया । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं को पूर्ण समर्पण के साथ अपने राज्य के उत्थान के लिए जुट जाने का आवाहन किया ।
इसी श्रृंखला में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसका संचालन डॉ० प्रशांत जोशी,डॉ० मनीषा पाण्डेय एवं डॉ० अशोक कुमार मौर्य ने किया ।
महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि मल्लिका विर्दी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की समन्वयक एवं हिंदी विभाग प्रभारी डॉ० रीतू ने किया ।
इस अवसर पर दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० राहुल पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, निधि मारोठिया, डॉ० उदयभान, डॉ० रीतू, डॉ० प्रशांत जोशी, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पान्डेय, डॉ० दिनेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ० प्रेमा पाण्डेय, छात्र संघ अध्यक्ष चन्दन सिंह, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह बोनाल, छात्रसंघ सांस्कृतिक सचिव खुशमिता आर्य, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, धर्मेन्द्र नितवाल, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

