FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

एन.एस.एस. इकाई द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन.एस.एस. इकाई द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं परिसर के आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कूड़े-कचरे की सफाई की गई।
इस स्वच्छता कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी निधि मारौठिया सहित समिति के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे।
सफाई अभियान में एन.एस.एस. स्वयंसेवक नेहा गोस्वामी, प्रिया, रोशनी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Share This News