राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता “(SVEEP)” कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी के निर्देशन एवं महाविद्यालय में SVEEP के नोडल अधिकारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि दिनांक 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्तूबर 2024 की तिथियों में 18 वर्ष की अहर्ता आयु पूर्ण करने वाले समस्त छात्र-छात्राएं अपना मतदाता के रूप में पंजीकरण करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ० रिफाकत अली, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सम्मुख लोकतन्त्र में मतदाता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करवाने के लिए प्रेरित किया । मतदाता सूची में नाम अंकित करवाने के सम्बन्ध में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए डिजिटल माध्यम से भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट एवं एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया बताई। साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण भी किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने, मतदाता सूची में नाम अंकित करवाने एवं मतदान के समय विवेक का प्रयोग करते हुए मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कैंपस अंबेसडर हेमन्ती एवं डॉ० राजेन्द्र राणा ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० प्रदीप मण्डल, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० राहुल पाण्डेय, डॉ० पी० के० निश्छल, हेमन्ती, डॉ० भागीरथी राणा, डॉ० शैलेष भण्डारी, बलवन्त सिंह, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण बिष्ट, त्रिलोक राम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

