FEATUREDGeneralLatestNewsppउत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी के पुरोला में सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया ।

एनएचएल नेटवर्क।

उत्तरकाशी के पुरोला में सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी को तैनात कर दिया गया है, पुरोला में 26 मई को बाहरी युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद जिला मुख्यालय तक पहुंच गया जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गए हैं और बीते रोज दुकानों पर पोस्टर चस्पा किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और पोस्टर चस्पा करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है, गौरतलब है कि पिछले दिनों बाहरी लोगों की दुकानों के शटर पर पोस्टर चिपके नजर आये जिनमें उन्हें तत्काल शहर से चले जाने को कहा गया था, सुरक्षा की दृष्टि और ऐतिहातन पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने में सामाजिक संगठनों से सहयोग करने की अपील की है,

Share This News