महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी .एम . पाण्डेय की अध्यक्षता में उत्तराखंड के 25 वाँ स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन रश्मि सेलवाल के संयोजकत्त्व में सम्पन्न हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ० दीपा पंत, डॉ. डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ० कल्पना, डॉ० तनूजा एवं सुयश पंत ने सराहनीय भूमिका निभाई।
प्राचार्य प्रोफेसर बी०एम० पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु 09 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

