गुलदार की धमक से भट्टीगांव में दहशत, वन विभाग की गश्त शुरू।

एनएचएल नेटवर्क ।
बेरीनाग। नगर पालिका के भट्टीगांव में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दशहत है। संरपच कैलाश चन्याल ने वन क्षेत्राधिकारी को पत्र सौंपकर गांव में गश्त करने और गुलदार के प्रति लोगों को जागरूक करने की मांग की है। विदित हो कि गुलदार ने पूर्व में एक बालिका को निवाला बना दिया था। वहीं गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के नेतृत्व में भट्टीगांव और नगर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े और कार्य करने के लिए समूह बनाकर जाने और घरों के बाहर लाइट जलाने की अपील की। गश्त के दौरान वन आरक्षी राजेंद्र धामी, मनोज पंत, देव धामी हेम पाठक मौजूद रहे।


