berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

महाविद्यालय बेरीनाग में संपन्न हुआ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता निशा पन्‍त

बेरीनाग । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’  के उपलक्ष में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सी डी सूंठा  द्वारा किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सीडी सूंठा  ने  ‘आजादी के बाद राष्ट्रीय प्रगति’ विषय के संदर्भ में छात्र छात्राओं को अपने व्याख्यान से प्रेरित किया। B.Ed विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ममता जोशी ने ‘आजादी के बाद का भारत’ विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। डॉक्टर पार्वती, डॉक्टर दीपा पन्‍त, डॉ दीप्ति मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लीला धर मिश्र ने किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चन्‍द्रा जोशी , तनुजा मेहरा द्वितीय स्थान उमेश चौंसारी तथा तृतीय स्थान पूजा राणा ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेमा देव द्वितीय स्थान चंद्रकला परगाई, तथा तृतीय स्थान सपना चन्याल ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ब्रूनर ग्रुप, द्वितीय स्थान जान डी वी लक्ष्मीबाई ग्रुप ,तथा तृतीय स्थान टैगोर ग्रुप ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ योगेश चंद्र जोशी ,डॉक्टर धीरज सिंह खाती ,डॉक्टर बी एस बिष्ट, डॉक्टर ललित चंद्र ,डॉक्टर एम एस कुटियाल,डॉक्टर कामद कुमार, कौशल उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Share This News