पिथौरागढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने किया पदभार ग्रहण
पिथौरागढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने किया पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ का पदभार ग्रहण, पत्रकार बन्धुओं के साथ किया गोष्ठी का आयोजन तथा 32 वें सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारम्भ ।
————————


पिथौरागढ सुखवीर सिंह (आई.पी.एस. 2010 बैच) द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़* का पदभार ग्रहण किया गया । आज पुलिस अधीक्षक ने पिथौरागढ़ के पत्रकार बन्धुओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपनी निम्न प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की गई:-
1- विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का पुलिस द्वारा समयानुसार, निष्पक्ष निस्तारण कराया जायेगा ।
2- युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु नशे के दुष्परिणामाें से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक किया जायेगा। साथ ही जनपद स्तरीय अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
3- पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम/जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जायेगा ।
4- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखते हुए प्राप्त शिकायतों/ समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा ।
5- जनपद के समस्त पुलिसकर्मियो के मनोबल को बढ़ाए जाने के सार्थक प्रयास किये जायेंगे, जिससे पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ करेंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेशों के क्रम में आज सुखवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय से पुलिस कर्मियों की बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर आधारित 32 वें सड़क सुरक्षा माह ( दिनांक 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक ) के प्रथम दिवस का शुभारम्भ किया गया, इसी के साथ-साथ जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरुक करने के लिए मुख्य-मुख्य चौराहों पर बैनर लगवाये गये तथा पम्प्लेट वितरित कर, सरकारी वाहनों में सड़क सुरक्षा गीत बजाकर, आम-जनमानस को जागरुक किया गया ।
उक्त रैली के दौरान बसन्त बल्लभ तिवारी- अपर पुलिस अधीक्षक संचार, विमल कुमार आचार्य- अपर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, नवीन सिंह- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रमेश तनवार- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, के0एस0 मेहता- निरीक्षक एल0आई0यू0 पिथौरागढ़, श्री दरबान सिंह मेहता- प्रभारी यातायात, उ0नि0 हेम चन्द्र पंत- प्रभारी सी0पी0यू0, सहित यातायात पुलिस, सी0पी0यू0, रिजर्व पुलिस लाईन, कोतवाली पुलिस एवं पुलिस मौजूद रहे ।


