FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

पिथौरागढ़ प्रथम चरण के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण

पिथौरागढ़ प्रथम चरण के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार को दूसरे दिन भी जनपद पिथौरागढ़ में जारी रहा। सोमवार को कुल 160 चिकित्सा कार्मिकों का टीकाकरण किया गया।किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई। टीकाकरण के पश्चात प्रत्येक व्यक्ति को आधे घंटे तक चिकित्सक के अवलोकन/ देख रेख हेतु अलग से कक्ष में रखा गया। जनपद पिथौरागढ़ में दो स्थानों,जिला एवं महिला चिकित्सालय में कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सोमवार 18 जनवरी को
जिला चिकित्सालय में 80 व्यक्तियों को तथा महिला चिकित्सालय में भी 80 स्वास्थ्य कर्मियों कुल 160 को टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण का कार्य अपराह्न 5:10 तक चला। इस दौरान भारत सरकार द्वारा टीकाकरण हेतु जारी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।टीकाकरण भारत सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया को मंगलवार 19 जनवरी को भी वैक्सीनेशन का कार्य सुचारू रहेगा।
वैक्सीनेशन में विभिन्न चिकित्सक,मेडिकल स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।

Share This News