पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वालों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा 32 वें सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस यातायात के नियमों का पालन करने वाले तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वालों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
===========================

न्यूज होम लाइव
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार दिनांक 18.01.2021 से दिनांक 17.02.2021 तक 32 वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 17 फरवरी 2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में कोतवाली बागेश्वर में चलाये गये उक्त अभियान के समापन के दौरान जनपद पुलिस द्वारा लगातार सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में जनता को निम्न कार्य योजना से जागरूक किया गया-
1- कोतवाली बागेश्वर पुलिस के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति पम्पलेट वितरण कर, बैनर व स्टीकर को वाहनों में चिपकाकर जनता एवं वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
2- स्थानीय NGO के माध्यम से शहर की दीवारों पर यातायात जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के स्लोगन/रोड साइन की पेंटिंग करायी गयी।
3- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन के साथ गोष्ठियां आहूत कर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। तथा जनता को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जारी किया गया Uttarakhand Traffic Eye App के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं वाहन चालकों को रेड लाईट जम्प, ओवर स्पीड, ओवर लोड, माल वाहन में सवारी ढोना, दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेड, मोबाईल पर बात करना, नशे में वाहन चलाने डी0एल0 निरस्तीकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं संशोधित मोटर अधिनियम के अन्तर्गत प्रशमन शुल्क की जानकारी व E challan System पर किये गये चालानों की जानकारी प्रदान की गयी।
4- स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु Online competition स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता करायी गयी।
5- परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रक/बस/टैक्सी चालकों का नेत्र परीक्षण/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया।
6- सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत जनता को घायलों की मदद करने वाले (Good Samaritans) को तथा सड़क दुर्घटना होने पर जनता के द्वारा पुलिस को निःसंकोच सहयोग करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
7- यातायात कर्मियों/व्यवसायिक वाहनों के वाहन चालक व आमजन को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण कैम्प कोतवाली बागेश्वर में लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा वाहन चालकों को प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात नियमों के बारे में जनता को जागरुक करने वाले तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 32वें सड़क सुरक्षा माह के समापन के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


