दीपावली के त्योहार को लेकर व्यापारियों के साथ पुलिस ने बैठक ली।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग दीपावली के त्योहार को लेकर व्यापारियों के साथ पुलिस ने बैठक ली। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर थाना परिसर में दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया। बुधवार को हुई बैठक में कहा कि दीपावली के मौके पर पटाखों की दुकानों के लिए लाइसेंस जरुरी है। एक लाइसेंस पर एक ही दुकान लगेगी। इसके अलावा दुकानदार को अग्नि दुर्घटना रोकने को दुकान के पास पानी की बाल्टी व रेत भी रखनी पड़ेगी। दुकानें सार्वजनिक स्थान व पार्किग में नहीं लगेंगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहार, लेकिन इस दौरान अग्नि दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। इसलिए ऐसे मौकों पर सावधानी बरतनी जरूरी है और व्यापारियों को सुरक्षा के इंतजाम भी करने चाहिए।बैठक हुई थी ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में धनतेरस के दिन ट्रैफिक व्यवस्था क्या रहेगी जिसमें इसमें शो प्रभात कुमार जी ने बताया कि गणेश चौक तक ही वाहनों का आगमन रहेगा दुपहिया बहन एथावत चलते रहेंगे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाईयों को दिक्कत ना हो उसके लिए चुनिंदा गाड़ियों को टोकन दिया जाएगा जिससे कि वह इन दुकानों से सामान ले जा सकते हैं, दूसरा निर्णय हुआ कि पटाखे की बिक्री के लिए रामलीला मैदान पुराना बाजार को चयनित किया गया है हालांकि व्यापार संघ ने आग्रह किया कि पटाखे की दुकान पुराना बाजार में लगाने की मांग की।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश रावत, पंकज कार्की, संजय रावत ,प्रेम मेहरा कमलेश डांगी, सचिन पंत मनीष पंत, कमल खाती राजू आदि कई लोग मौजूद रहे।

