बेरीनाग के राईआगर मे पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व पुलिस टीम ने राईआगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय लोगों व स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को पोर्टल में ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसआई शांति प्रकाश, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहता आदि रहे। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

