FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोलीराज्य

पुलिस थराली ने चरस की अवैध तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। थाने पुलिस थराली ने चरस की अवैध तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थराली थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस ने ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से कर्णप्रयाग की ओर सुनला में चेकिंग के दौरान दिग्विजय कुमार पुत्र धनिराम ग्राम हरीनगर लेटाल थरालीएवं बलदेव सिंह पुत्र दिनेश राम नागनाथ पोखरी हाल निवासी दोनों पनाई गौचर कर्णप्रयाग की तलाशी ली तो उनके पास से 375 ग्राम चरस बरामद की गई।जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि इस पुलिस टीम में एसआई शिखा तेग्रवाल,कांस्टेबल कृष्णा भंडारी, कास्टेबल मनोज शर्मा,
होमगार्ड राकेश सामिल थे।एसओ पंत ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी हैं और आगे भी रहेंगी।

Share This News