berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

साधना इंटर कॉलेज खितोली  की  छात्रा प्रिंसी कार्की को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया । 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। साधना इंटर कॉलेज खितोली  की  छात्रा प्रिंसी कार्की ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पूरे उत्तराखंड में आठवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस शानदार उपलब्धि के लिए आज आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रिंसी की यह सफलता कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण है। समस्त विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य पंकज पांडे, प्रबंधक चम्पा पंत, आदि समस्त विघालय परिवार ने खुशी ब्यक्त की है। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This News