पुरी शंकराचार्य की राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा
पुरी शंकराचार्य की राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा

न्यूज होम लाइव संवाददाता अरविन्द तिवारी
प्रयागराज — ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज की राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा माघ मेला प्रयागराज के पश्चात पुनः आरम्भ हो चुकी है। माघ मेला कार्यक्रम के पश्चात शंकराचार्य जी आज प्रयागराज से रवाना होकर कल सुबह 06:00 बजे धनबाद पहुंचेंगे। रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत पश्चात निवासस्थल शत्रुघ्न महतो डुमरा मोरैयाडी कतरास, झारखंड पहुंचेंगे। जहां कल सायं सत्र में 05.30 बजे रामराज मंदिर प्रांगण में विराट सनातन धर्मसम्मेलन आयोजित है। इसके बाद 20 फरवरी को अपरान्ह 11:30 बजे से निवासस्थल पर संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें उपस्थित भक्तवृंद अध्यात्म, धर्म, ईश्वर एवं राष्ट्र से संबंधित जिज्ञासा का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। फिर सायं 05.30 बजे से सामुदायिक भवन कोयला नगर धनबाद में धर्मोपदेश होगा, धनबाद में निवासस्थल अतुल प्रसाद सिंह, सावित्री निवास, मुरली नगर, सराय ढेला में रहेगा। इसके बाद 21 फरवरी को पूर्वान्ह 11:30 बजे निवासस्थल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। यहां से देर शाम 07:00 बजे आसनसोल होते हुये गंगासागर एक्सप्रेस से दरभंगा बिहार के लिये प्रस्थान करेंगे। फिर महाराज श्री 22 फरवरी से 25 फरवरी तक दरभंगा बिहार , 26 एवं 27 फरवरी को हावड़ा पश्चिम बंगाल, 28 फरवरी से 04 मार्च तक गोवर्द्धन मठ पुरी उड़ीसा , 05 से 07 मार्च समस्तीपुर बिहार, 08 से 11 मार्च तक वैद्यनाथ धाम झारखंड, 12 एवं 13 मार्च कटोरिया बांका बिहार, 14 से 16 मार्च हवेली खरगपुर मुंगेर, 17 एवं 18 मार्च को राजधानी पटना, परम्परानुसार होली के अवसर पर वृंदावन प्रवास अत: 19 से 30 मार्च तक तक हरिहर आश्रम वृंदावन, 31 मार्च से 09 अप्रैल तक पलवल, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा दिल्ली प्रवास, 10 से 28 अप्रैल तक हरिद्वार कुंभ जहाँ पर 24 , 25 एवं 26 अप्रैल को राष्ट्र रक्षा एवं साधना शिविर का आयोजन सम्पन्न होगा। महाराज श्री द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठ परिषद , आदित्य वाहिनी- आनंदवाहिनी ने उपरोक्तानुसार कार्यक्रमों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर दर्शन लाभ एवं दिव्य वाणी से मंगलमय संदेश प्राप्त करने की अपील की है।

