उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी के निर्देशन और प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग/IQAC डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में IQAC एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
आयोजनकर्ताओं में डॉ० रिफाकत अली के साथ डॉ० उदय भान एवं डॉ० राजेन्द्र सिंह रहे । डॉ० राहुल पाण्डेय एवं अमित कुमार टम्टा निर्णायक मंडल में सम्मिलित रहे । प्रतियोगिता में कुल 11 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । क्विज सेशन का संचालन डॉ० रिफाकत अली ने किया । निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एम०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मनीषा जेष्ठा प्रथम, कु० नेहा गोस्वामी, बी०ए० तृतीय सेमेस्टर द्वितीय एवं भूपेन्द्र सिंह बर्निया, बी०ए० तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे ।
इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

