berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

राम नवमी के अवसर पर मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

गंगोलीहाट । आज राम नवमी के अवसर पर श्री 108 मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्था में रावल परिवार, नरेंद्र रावल ,राजगीरी ,सोनगिरी ,जीवन पांडे ,भगवत रावल ,संतोष रावल रहे!  शंकर रावल द्वारा प्रति यात्री को सैनिटाइज किया गया। रामनवमी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा व्रत पारायण कन्या पूजन किया गया। महा भंडारे में पिथौरागढ़ जिला अधिकारी द्वारा भोग चढ़ाया गया था । मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत द्वारा मंदिर प्रांगण में अच्छी व्यवस्था करवाई गई थी ।मंदिर में नव निर्माण भी मास्टर प्लान के आधार पर हो रहा है।

Share This News