दसवीं पास के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन अप्लाई।

एनएचएल नेटवर्क
दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी कम सब स्टाफ के पदों पर भर्ती आवेंदन मांगें है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 9 जनवरी 2024 है।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://centralbankofindia.co.in व https://ibpsonline.ibps.in/cbiskssnov23 पर जाकर आवेदन कर सकतें हैं। यह भर्ती गुजरात में 76, मध्यप्रदेश में 24, छत्तीसगढ़ में 14, दिल्ली में 21, राजस्थान में 55, ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 78, महाराष्ट्र में 118, बिहार में 76, झारखंड में 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है। आवदेन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। आवेदकों की आयु 31 मार्च, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

