गंगोलीहाट राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रेनेसा का गोल्ड ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट इंदिरा गाँधी अन्तराष्ट्रीवद स्पोटस स्टेडियम गोलापार हल्द्वानी में सम्पन्न हुए राज्य-स्तरीय एथेलिक्स में रेनेसा नर्सरी एण्ड स्कूल गंगोलीहार के छात्र आयुष कुमार ने अण्डर- 14 आयु वर्ग की हर्लड दौड में स्वर्ण-पदक अपने नाम कर जिले को गौरवानित किया।

इससे पहले आयुस ने 600 मी० व 400 मी० दौड़ में सिल्वर मेडल जीत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर्डल में गोल्ड मेडल अपने नाम कर आयुष ने राष्ट्रीय खेलों ने लिए पात्रता प्राप्त कर ली है। इस शानवार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक भावना पंत, प्रधानाचार्य त्रिभुवन रावल, शिक्षक गणेश भण्डारी, कमला धानिक व समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त कर छात्र को भविष्य के लिए शुभ-कामनायें दी।

