निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में रियांश पंत ने ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग बी आर सी में आयोजित निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में रियांश पंत कक्षा 3 रा प्रा वि बैठौली ने ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक विकासखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 3 के बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान जगदीश राज, दीप बिष्ट, महिपाल कार्की, ठाकुर सिंह डसीला,दीप पाठक, बेनी प्रसाद जोशी एवं अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहें।

