berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पेयजल की समस्या को लेकर उठे सवाल

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पेयजल की समस्या को लेकर उठे सवाल ।

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने गढतिर गाँव मे लगाया शिविर।

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खंड से 6 किमी दूर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढतिर में शिविर लगाया जिसमें जनता की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उनके समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और कहा कि वह सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में मुझे फोन या लिखित रूप में सूचित करें उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करें और सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक से अधिक पात्रो को पहुंचाने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग द्वारा इसमें कोताही बरती जाएगी उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान कुन्दन बोरा ने गांव में मुख्य समस्या पानी की उठाई उपजिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही हर घर जल हर घर नल के तहत ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने लोनिवि और पीएमजीएस के अधिकारी विभाग के नहीं पहुंचे पर नाराजगी व्यक्त कर स्पस्टीकरण मांगा गया । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख वीनीता बाफिला, नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी ,खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल ,खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 देवेश , कृषि अधिकारी रितु टम्टा, जल संस्थान से अवर अभियंता महेश रौतेला ,योगेश कार्की, राजस्व उनिरीक्षक महिमा भट्ट आदि मैजूद थे।

Share This News