FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandनैनीताल

कुविवि की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

एनएचएल नेटवर्क।

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. एबी मेलकानी तथा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संयोजक प्रो. लक्ष्मण सिंह लोधियाल की ओर से सोमवार को बीएससी प्रथम, तृतीय तथा पाचवें समेस्टर के परीक्षार्थियों की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक तिथियां घोषित कर दी गयी है। घोषित तिथियों के मुताबिक बीएससी प्रथम सेमेस्टर की जंतु विज्ञान की 23 से 25 फरवरी, वनस्पति विज्ञान की 20 से 22 फरवरी, रसायन विज्ञान की 27 फरवरी-1 मार्च, वन विज्ञान की 15 से 16 फरवरी, भौतिकी की 20-22 फरवरी, भूगर्भ की 15 से 16 फरवरी, सांख्यकी की 15 से 16 फरवरी, आईटी की 2 से 3 मार्च जबकि कम्प्यूटर साइंस की भी 2 से 3 मार्च को परीक्षा होगी। बीएससी तृतीय सेमेस्टर जंतु विज्ञान की 20 से 22 फरवरी, वनस्पति विज्ञान की 24 से 25 फरवरी, रसायन विज्ञान की 15 फरवरी से 17 फरवरी, वन विज्ञान की 27 से 28 फरवरी, भौतिकी की 24-25 फरवरी, भूगर्भ की 27 से 28 फरवरी, सांख्यकी की 1 से 2 मार्च, आईटी की 27 से 28 फरवरी जबकि कम्प्यूटर साइंस की भी 27 से 28 फरवरी को परीक्षा होगी। इसी क्रम में बीएससी पाचवें सेमेस्टर की जंतु विज्ञान की 27 से 28 फरवरी, वनस्पति विज्ञान की 1 से 3 मार्च, रसायन विज्ञान की 20 फरवरी से 23 फरवरी, वन विज्ञान की 4 मार्च, भौतिकी की 1 से 3 मार्च, भूगर्भ की 4 मार्च, सांख्यकी की भी 4 मार्च, आईटी तथा कम्प्यूटर साइंस की 5 मार्च को परीक्षा होनी है।

Share This News