एसडीएम ने जमुनानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। नगरपालिका के द्वारा जमुनानगर क्षेत्र में बन रही निर्माणाधीन सड़क का शनिवार को एसडीएम आशीष जोशी ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि सड़क के संदर्भ में पूर्व कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा अलग अलग शिकायत की गई थी। इसमे तय मानक और पूर्व अभिलेख में दर्ज मार्ग के अनुसार निर्माण सहित विभिन्न शिकायत लगातार मिल रही है। निरीक्षण के दो सड़क की चौड़ाई नापने के साथ उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए और लगातार सड़क का निरीक्षण करने को नगरपालिका को भी दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर सभासद सुनील पंत, अवर अभियन्ता रिंकू नैनवाल, पंकज जोशी, पंकज पंत सहित स्थानीय लोगों मौजूद रहे।

