बरसायत के कमल का यूपीएससी में चयन ।

एनएचएल नेटवर्क 📡
बेरीनाग ।संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की और से शुक्रवार को जारी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में बेरीनाग विकास खंड के बरसायत के पुनगांव के कमल पंत 593 रैंक हासिल की है। कमल ये परीक्षा तीसरी बार में पास की है। कमल ने बीएससी नर्सिंग कालेज हल्द्वानी शिक्षा लेने के बाद घर पर ही रहकर तैयारी कर रहे थे। कमल के पिता विनोद पंत का कोरोना काल में निधन हो गया था माता पुष्पा देवी गृहणी है एक भाई यूपी के ग्रामीण बैक में असिस्टेंट मैनेजर है।

कमल की सफलता पर बरसायत के पूर्व प्रधान विधायक प्रतिनिधि चारू पंत,एसडीएम खुशबू पांडे,ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख खुशाल भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है।

