राईआगर के एनएसबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा तानिया महरा का जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए चयन।
एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग के राईआगर के एनएसबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा तानिया महरा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तानिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 51वीं रैंक हासिल की है और कक्षा 6 के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया है।तानिया, मनमोहन सिंह की सुपुत्री हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि तानिया शुरू से ही एक मेहनती और मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता ने स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुन्नी भंडारी, मेहर सिंह भंडारी,आशीष कुमार, भजन उप्रेती और बबिता आर्या ने तानिया की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


