भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बेरीनाग में लगाया गया स्वयं सहायता समूह वित्तपोषण शिविर, 76 समूहों के ऋण आवेदन किए स्वीकृत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ब्लॉक सभागार में भारतीय स्टेट बैंक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं हेतु वित्तपोषण शिविर का आयोजन किया।उपरोक्त शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के हल्द्वानी मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक फैयाज़ अहमद वानी ने समूह की महिलाओं को समूह के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करी एवं महिलाओं को संगठित तौर पर कार्य करने और उन्नति करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वर्ण सिंह सूरी ने समूह की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजना की संपूर्ण जानकारी दी एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।
उपरोक्त शिविर में बतौर अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला , ज़िला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला व खंड विकास अधिकारी विनोद प्रसाद उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार कर आय वृद्धि हेतु प्रोत्साहित किया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक फैयाज़ अहमद वानी, क्षेत्रीय प्रबंधक स्वर्ण सिंह सूरी, सहायक महाप्रबंधक दिनानाथ झा, लीड बैंक अधिकारी प्रवीण गर्ब्याल, मुख्य प्रबंधक राजदीप शाह, प्रबंधक कलो सिंह बोनाल, मनीष सिंह, जगदीश सिंह रौतेला, रंजीत सिन्हा, यासिर रिजवान, उपासक के RFC महेश पांडे, REAP व NRLM बेरीनाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

