राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में ” शार्ट स्टोरी राइटिंग” कम्पटीशन का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में ” शार्ट स्टोरी राइटिंग” कम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपा पंत ने किया। उक्त कम्पटीशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के शार्ट स्टोरी का लेखन कर सृजनात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया। कम्पटीशन में दृष्टांत राठौर बी. ए.द्वितीय सेम. ने प्रथम, भूमिका पंत बी. ए. छठे सेम. तथा काव्या पंत बी. एससी. द्वितीय सेम ने द्वितीय स्थान तथा स्नेहा टम्टा बी. ए. छठां सेम. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील पंत, डॉ. ललित सिंह तथा डॉ. कवींद्र बोरा ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तनूजा टम्टा ने निर्णायक मंडल समेत समस्त सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. गरिमा देव समेत अन्य प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

