berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मानीटर चुनाव में शुभम 90 मतों से रहे विजयी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग साधना इंटर कालेज खितौली में जनरल मानीटर का चुनाव कराया गया। चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। जनरल मानीटर पद पर शुभम भट्ट 90 मतों से विजयी रहे। जबकि हेड गर्ल पद पर आकांक्षा चुनी गई।

जनरल मानीटर पद के लिए पहले दिन नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें कक्षा 12 के शुभम भट्ट व कक्षा 11 के मंजीत कुमार ने नामांकन कराया और ‘इसी दिन नाम वापसी हुई, लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। अगले दिन प्रातःकालीन सभा में उम्मीदवारों की जनरल गेदरिंग कराई गई। इसके बाद प्रथम वादन से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के 250 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। कुल 250 मतों में 6 मत अवैध पाए गए। वैध मतों में से शुभम भट्ट को 167 और मंजीत कुमार को 77 मत मिले। शुभम 90 मतों से विजयी रहे। प्रधानाचार्य पंकज कुमार पांडेय ने विजयी उम्मीदवार शुभम को जनरल मानीटर व दूसरे स्थान पर रहे मंजीत को सहायक मानीटर की घोषणा की। इस बार विद्यालय में हेड गर्ल के लिए भी चुनाव भी हुआ। जिसमें कक्षा 12 की आकांक्षा पंत निर्विरोध चुनी गई।

Share This News