एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने थाने पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सीसीटीएनएस, थाना भोजनालय, बैरकों, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक आदि निरीक्षण किया। नियमित रूप से थानों में काफी समय से लम्बित विवेचना, जांच अहकामातों के सफल निस्तारण व सीज किये गये। वाहनों का यथाशीघ्र निस्तारण कर नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मी से थाने में मौजूद उपकरणों का समय समय पर प्रयोग करने और प्रयोग करने के बाद उपकरणों का की फीडबैक भी देने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए। आगामी लोकसभा निर्वचन के दृष्टिगत सक्रिय अपराधियों, शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करने तथा नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशे का अवैध कारोबार करने वालों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने एवं बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों फड़-फेरी, रेड़ी ठेले लगाने वालों का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने में नियुक्त समस्त कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर विभागीय व पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, सीएलजी की बैठक ली और बेरीनाग क्षेत्र की समस्याओं को सुना और उन्होने टैक्सी यूनियन ,व्यापार संघ व क्षेत्रीय जनता के साथ उनकी समस्याओ को भी सुना और हर संभव मद्दत का भरोशा दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह, एसआई एलआईयू विश्व राज, एएसआई शांतप्रसाद, वरिष्ठ व्यापारी जीवन धानिक, जीवन पंत, गोविंद खाती, हिमांशु मियांन, गणेश रावत, रिजवान अहमद, विनोद पाठक, माया दत्त जोशी, मनोज सानी, मनीष पंत सहित आदि मौजूद रहे।

