बेरीनाग के खितौली में कलश यात्रा के साथ ही श्रीदेवी भागवत कथा शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग नगर पंचायत के खितौली के देवी भगवती मंदिर में 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा से पहले महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गाव के पाँच मन्दिरो में गयी जहा लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसी के साथ कलश यात्रा देवी भगवती मंदिर मे पहुची । इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देवी भागवत कथा शुरू हुई।
पहले दिन आचार्य किशोर जोशी ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा सभी भौतिक सुखों को प्रदान करने वाली और अंत समय में मोक्ष प्रदान करने वाली है। मंदिर में भजन माध्यम से माहौल भक्तिमय रहा। व भक्तो ने मंदिर में पूजा पाठ की। देवी भगवती मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण व शतचंडी पाठ का आयोजन 30 अक्टूबर तक होगा। 31 अक्टूबर को पारायण के साथ ही भण्डारा होगा।
इस मौके पर किशन पंत, तारा दत्त पंत, भुवन चंद्र पंत, अशोक पंत,विजय पंत, निखिल पंत, कैलाश पंत, रमेश चंद्र पंत, सुरेश पंत, विमलेश पंत, मयंक पंत, भगवती प्रसाद पंत, विनोद पंत, मनोज पंत, दिव्यांशु पंत, हिमांशु पंत, धीरज पंत, दीपक पंत, जगदीश पंत हेम पन्त, मोना पंत आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

