berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय महाविद्यालय को नैक की ओर से बी प्लस ग्रेड मिलने पर छात्र संगठनो ने खुसी जताई।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) ने बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। बी प्लस ग्रेड मिलने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर है। प्राचार्य प्रोफेसर डीपी. भट्ट ने बताया पूरे स्टाफ की कर्मठता व मेहनत से ही महाविद्यालय को आज बी प्लस ग्रेड मिला है। उन्होने कहा कि बी प्लस ग्रेड में शामिल होने से इससे मिलने वाली धनराशि महाविद्यालय के विकास कार्यों में व्यय की जाएगी। छात्र छात्राओं को हर जरूरी सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास में निरंतर उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।भूतपूर्व छात्र संगठन के उपाध्यक्ष इन्द्र धानिक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा जल्द ही महाविद्यालय में एमए में अन्य विषय की स्वीकृति भी प्रदान हो जाएगी। नैक कोर्डिनेटर डा. डीएस खाती ने महाविद्यालय को बेहतरीन प्रयास से निरंतर अग्रसर करने की बात कही। विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश धानिक, छात्र संगठन के सचिव गोविंद भंडारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हेम पंत, दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य, खजान चंद गुड्डू, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जीवन धानिक, पंकज कार्की अमित पाठक, धीरज बिष्ट, देवेंद्र लाल शाह, गणेश तेज उपाध्याय, राज कुमार, त्रिलोक खाती, दीपक नेवलिया ने खुशी जताई है।

Share This News