बेरीनाग के व्यापारी म्यूजिक टाइम सेंटर के मालिक लोकेश पंत का आकस्मिक निधन

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग के प्रतिष्ठित व्यापारी म्यूजिक टाइम सेंटर के मालिक लोकेश पंत का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा उनके बहुत कम उम्र में उनका इस तरह अचानक चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर व्यापार संघ ने आज शाम 7 बजे शहीद चौक, बेरीनाग में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने ईश्वर से प्रार्थना कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

