धरा गांव के की पूर्व प्रधान हुकम सिंह बिष्ट का आक्समिक निधन।
हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत धरा गांव के की पूर्व प्रधान हुकम सिंह बिष्ट का आक्समिक निधन होने पर गांव में शोक छा गया हैं। उनका पिंडर नदी में उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।
धरा गांव के पूर्व प्रधान हुकम सिंह बिष्ट के आक्समिक निधन होने से धरा गांव में शोक छा गया। उनके निधन के बाद पिंडर नदी स्थित घाट पर उनके पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट, भतीजे दलबीर सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट,रघुवीर सिंह बिष्ट ,गोविंद सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति आंनद सिंह रावत, यशवंत सिंह, गोपाल सिंह,लखन रावत, प्रेम सिंह रावत,पान सिंह रावत,शेर सिंह रावत,पान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।