FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडेका मुनस्यारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

एनएचएल नेटवर्क📡

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने थाना मुनस्यारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्युनेशन), आपदा प्रबंधन उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष, थाना भोजनालय, पुलिस बैरक तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया।

उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, शस्त्रों की नियमित देखभाल, सीसीटीएनएस कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, साथ ही आपदा उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक  के.एस. रावत, थानाध्यक्ष मुनस्यारी  अनिल आर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News