पाताल भुवनेश्वर गुफा को आर्कियोलॉजिकल विभाग ने 14 अगस्त से बंद करने का आदेश जारी किये।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट से 14 किलोमीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध गुफा तथा पिथौरागढ़ जिले के पर्यटन व्यवसाय की रीढ़ माने जाने वाली पाताल भुवनेश्वर गुफा मे बरसात के दिनों मैं निरंतर घट रही ऑक्सीजन की मात्रा चिंता का विषय है। इस हेतु आर्कियोलॉजिकल विभाग द्वारा आदेश जारी कर 14अगस्त से गुफ़ा को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है, ऑक्सीजन की कमी के संबंध में डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ हेमंत पाण्डेय के अनुसार गुफा में अंदर जगह जगह पर गमलों में स्नैक प्लांट, स्पाइडर प्लांट लगाने की सलाह दी है ताकि ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति हो सके । उन्होंने एक वैकल्पिक निकासी मार्ग पहाड़ को नुकसान न पहुंचाते हुए बनाने पर जोर दिया जिसका आकर टनल जैसा हो यह टनल भी प्राकृतिक ही लगनी चाहिए,पर भी काम करने की जरूरत पर जोर दिया उन्होंने बताया कि पानी की टंकी को ऊंचाई में स्थापित किया जय जिससे क्षेतपाल की गुफा के मुहाने से अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके। क्षेतपाल की गुफा को ही निकासी मार्ग के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया, डॉ पाण्डेय ने हिंदुस्तान को बताया कि इस पौराणिक गुफा के संरक्षण के लिए गुफ़ा परिक्षेत्र में तुलसी के पौधे और पीपल के वृक्ष लगाए जाने की आवश्यकता है।ऑक्सीजन की इस समस्या के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भंडारी भी कई बार शासन को सूचित किया गया है । तथा पिछले वर्ष ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई थी पर बढ़ती भीड़ के लिए सिलेंडर पर्याप्त नहीं थे । स्थानीय मौसम के आधार पर गुफा के बाह्य पहाड़ी को प्राकृतिक रखना इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है पर इसके लिए जेनरेटर कक्ष को वहां से हटाना होगा ताकि गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन का आवागमन हो सके इसके लिए गुफा के मुख्य द्वार के बगल मैं एक और वैकल्पिक रास्ता बनाया जा सकता है जो कि छोटी गुफा नुमा है तथा इस रास्ते को पहले रोमांचक यात्रा के रूप मैं प्रयोग किया जाता था संकरा होने से बाद मैं इधर से बंद कर दिया गया जो कि आज की जरूरत के आधार पर खिला जा सकता है । पाताल भुवनेश्वर के लिए गोप्तडी से पाताल भुवनेश्वर तक मोटर मार्ग मैं डामरीकरण, सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ रुपए की धनराशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी जिसके अंतर्गत मोटर मार्ग मैं डामरीकरण, व्यू पॉइंट,लाइट व्यवस्था साइड मैं इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं बनाई जानी थी । किंतु विभाग द्वारा मात्र सड़क का ही कार्य किया गया, जिसमें जगह जगह कार्य अधूरा है ,मात्र डामरीकरण और पुरानी दीवार के स्थान पर नई आधी अधूरी दीवारें बनवाई गई हैं, मार्ग के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स कही कही एक फिर कही 10 फिट लगाई गई हैं कही एक भी भी लगी है। मार्ग के किनारे लगाए गए संकेतों के बोर्ड कबाड़ियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए हैं जो बाद मैं कबाड़ी चोरी करके के जाते हैं । भुवनेश्वर गुफा तक रास्ता मात्र 2 फीट चौड़ा है जिससे आने जाने मैं यात्रियों को भरी असुविधा का सामना करना पड़ता है । गंगोलीहाट में गुफाओं तथा प्रसिद्ध मंदिरों तथा पर्यटक स्थलों की भरमार होने के बावजूद पर्यटन की दृष्टि से विकास शून्य है सरकार द्वारा काफी पैसा भी दिया जाता है परन्तु उचित स्थान मैं कार्य न ही आने तथा स्थानीय स्तर पर की जा रही बंदरबांट से कार्य नहीं हो पा रहे हैं । कुल मिलाकर गंगोलीहाट ने भ्रष्टाचार के सिस्टम को धीरे धीरे आत्मसात कर लिया है जो आने वाली पीढ़ी के लिए घातक रहेगा । एक ओर विकास की गति धीमी है तो दूसरी ओर बाहरी व्यक्तियों का आवागमन काफी बढ़ गया है । फेरी लगाने के बहाने कई मानव तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं । दो चार दरी चादर या फिर बर्तन बेचने के बहाने गांवों मैं बाहरी व्यक्तियों का आवागमन शांत वादियों को कभी भी अशांत कर सकता है। सरकार को शीघ्र प्रभावी रूप से यहां कार्यवाही करवानी होगी ताकि गंगावली की परम्पराओं कायम रखा जा सके।

