berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गड्डा मुक्त के लिए भरा जा रहा डामर दो घंटे भी नहीं टिका, बेरीनाग उडियारी बैंड कोटमन्या मार्ग में

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। लम्ब समय से बेरीनाग उडियारी बैंड मोटर चौकोडी कोटमन्या एन एच 309ए खस्ताहाल में है जगह जगह सड़कों पर गड़ें बने हुए हैं पूर्व में सीएम के दौरे में इन चौकोडी से बेरीनाग के बीच में गड्डों में मिट्टी भर दी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी शिकायत डीएम से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से अजय टम्टा से भी की थी। पिछले दिनों सीएम ने प्रदेश के सभी सडकों को गड्डा मुक्त करने के आदेश दिये थे। सीएम के आदेश का पालन विभागीय अधिकारियों के द्वारा किस तरह से किया जा रहा है यह देखने को मिल रहा है बेरीनाग से कोटमन्या तक हो रहे सड़क में हुए गड्डों को भरने के लिए किये जा रहे डामर के प्रयोग में। एनएच लोहाघाट के द्वारा इन दिनों मार्ग में गड़ें भरने के लिए डामर का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन इसके हालात यह की गड्डा भरने के लिए प्रयोग में लाये जा केमिकल युक्त डामर दो घंटे भी नहीं टिक पाया और जगह जगह उखडना शुरू हो गया है कई स्थानों पर डामर उखड़ने से दो पहिया वाहन चालकों के लिए खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों से इस सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित कार्की और हरीश चुफाल ने बताया कि जिस तरह से गड्डा में केमिकल युक्त डामर का प्रयोग किया जा रहा है वह निम्न गुणवत्ता का है जिससे डामर और ग्रिड सड़क पर फैलने से दुघर्टना का और अधिक भय बना हुआ है जिससे कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने शीघ्र इससे ठीक करने की मांग की है।

सड़क में पैंच भरान कार्य चल रहा है कुछ स्थानों पर डामर उखड़ने की शिकायत मिली है इसकी जांच की जा रही है इसको ठीक करने के आदेश कर दिये हैं।

       दीपक जोशी अधिशासी अभियंता एनएच लोहाघाट

 

 

Share This News