FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

ठेकेदारों का सिंचाई परिसर थराली में 13 वें दिन भी धरना जारी रहा।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। भाई, बहिनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के मौके पर भी थराली सिंचाई खंड में नियमित अधिशासी अभियंता की नियुक्ति किए जाने एवं इस खंड में पिछले तीन वर्षों में किए गए अल्पकालिक निविदाओं,ई टेंडरों,इस खंड में संचालित वाहन के तेल सहित अन्य गतिविधियों की एसआईटी जांच की मांग को लेकर ठेकेदारों का सिंचाई परिसर थराली में 13 वें दिन भी धरना जारी रहा। इस बीच देवाल ठेकेदार संघ के संरक्षक लखन सिंह रावत ने बताया कि आज थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मोबाइल फोन पर उनसे बात करते हुए बताया कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आश्वासन दिया है कि आज देर सायं तक थराली में नियमित अधिशासी अभियंता की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। मंत्री के इस आश्वासन एवं रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार को देखते हुए विधायक ने आंदोलित ठेकेदारों से अपना धरना समाप्त करने की अपील की किंतु आंदोलनकारियों ने बिना ईई के तैनाती के आदेश जारी होने तक धरना समाप्त करने से साफ इंकार करते हुए कहा कि आदेश जारी नही होने पर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। आंदोलनकारियों ने 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण गैरसैंण कूच करने की भी चेतावनी विधायक को दी,13 वें दिन धरने पर संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण, संरक्षक लखन रावत, महावीर बिष्ट,उपाध्यक्ष केडी कुनियाल, सचिव हर्षवर्धन सिंह बुटोला, कोषाध्यक्ष किशोर घुनियाल,सूना के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, हरिकृष्ण पांडे,अनिल देवराड़ी,सूरज खत्री, राकेश कुमार, प्रकाश कोठियाल, बलवंत सिंह दानू,

Share This News