FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने जनपद के नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु नौगाई से भेट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। 

नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु नौगाई से भेट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। 

एनएचएल नेटवर्क📡

पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन पिथौरागढ़ के शिष्टमंडल ने जनपद के नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु नौगाई से भैंट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत और अभिनन्दन कर बधाई दी।शिक्षक एसोसिएशन के शिक्षकों की कुछ समस्याएं रखी।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद के नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु नौगाई का अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिलाकार्यकार्यकरिणी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।एसोसिएशन के महामंत्री बी आर कोहली ने बताया कि स्वागत और बधाई के बाद एसोसिएशन की जिलाकार्यकार्यकरिणी ने जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगई के सामने शिक्षकों की समस्याएं रखी।कुछ समस्याओं का जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया।जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उनके स्तर की किसी भी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।और कहा कि शिक्षा की बेहतरी एवं चल रहे निर्माण कार्य में शिक्षक एसोसिएशन भी सकारात्मक और तार्किक सुझाव दे तो उसे वे जरूर शामिल करेंगे।
शिष्टमंडल में शिक्षक एसोसिएशन के संरक्षक एडवोकेट गिरीश प्रसाद,जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बी आर कोहली,उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा,कोषाध्य्क्ष प्रकाश मोहन,प्रचार सचिव गोंविद राम आर्या, गौरव कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Share This News