berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

किरायेदार सत्यापन नही कराना मकान मालिक को पड़ा भारी, पुलिस ने जारी किया 10 हजार रूपये का चालान।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस  द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग  महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान गणेश चौक स्थित एक मकान में चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक हीरा सिंह धामी के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

 

Share This News