berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आदि कैलाश यात्रा के चतुर्थ दल का आवास गृह के प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग, पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी मैं पवित्र श्री आदि कैलाश यात्रा के चतुर्थ दल का आवास गृह के प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा दल के सभी यात्री अपनी यात्रा से बेहद प्रसन्न दिखाई दिए यात्रियों ने बताया कि उन्हें पवित्र ओम पर्वत एवं आदि कैलाश के अत्यंत सुंदर और दिव्य दर्शन प्राप्त हुए साथ ही यात्रियों द्वारा के एमएनबी द्वारा उपलब्धि कराई जा रही सुविधाओं एवं स्टाफ के सहयोग और व्यवस्थाओं की सराहन भी की गई पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यात्रियों ने आवास गृह परिसर मैं वृक्षारोपण भी किया तथा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया आज यात्रा दल पाताल भुवनेश्वर के दर्शन करने के पश्चात अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ। इस दल में सबसे बुजुर्ग यात्री केरला मुरली बालाजी एवं सबसे कम उम्र के यात्री उत्तर प्रदेश से भरत बंसल रहे। यात्रा दल में केरल से 4 दिल्ली से 4 पुणे से 3 कर्नाटक से 2 तथा उत्तर प्रदेश चेन्नई और तमिलनाडु से एक एक यात्री शामिल रहे।

Share This News